14 किलो गैस सिलेंडर की कीमत देखें – बड़ी अपडेट!

गैस सिलेंडर की कीमतों में टाइम टाइम पे बदलाव होता रहता है, जिससे आम आदमी के बजट पर असर पड़ता है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपके राज्य और शहर में 14 किलो गैस सिलेंडर की कीमत क्या है, तो यह पोस्ट आपके लिए है। इस लेख में हम विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान आदि में गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमतों की जानकारी देंगे। मार्च

14 किलो गैस सिलेंडर की कीमत ( मार्च 2025)

मार्च 2025 में गैस सिलेंडर की कीमतों में वैसे तो जादा बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन हर राज्य और शहर में दाम थोडा बहुत अलग अलग भी हो सकते हैं। कई राज्यों जैसे मध्य प्रदेश राजस्थान में राज्य सरकार द्वारा उज्जवला लाभार्थियों को विशेष छूट पर गैस सिलिंडर मिलता है। वहीँ इसके सरकारी सब्सिडी, टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन आदि की वजह से अलग अलग जगह अलग अलग हो सकते हैं।

आइये आगे राज्यवार, ताजा समाचार और सूचनाओं के आधार पर जानते हैं कि घरेलु गैस सिलिंडर जिसे 14 किलो गैस सिलेंडर भी बोलते हैं, की कीमत कितनी चल रही है –

उत्तर प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत –

उत्तर प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं। मार्च 2025 तक, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखा गया है। नीचे उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को आप देख सकते हैं –

शहरघरेलू गैस सिलेंडर की कीमत (₹)
लखनऊ840.50
कानपुर840.50
आगरा840.50
वाराणसी840.50
प्रयागराज840.50

नोट: ये कीमतें अक्टूबर 2024 की हैं और समय के साथ बदल सकती हैं। बदलाव होगा तो हम अपडेट करेंगे। 

मध्य प्रदेश में 14 किलो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

मध्य प्रदेश में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं। 31 दिसंबर 2024 तक, भोपाल में इस सिलेंडर की कीमत ₹808.50 थी, जो अभी भी लागू हैं।

राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना’ के तहत लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को प्रति सिलेंडर ₹450 में दिया जा रहा है। योजना के लाभार्थी महिलाओं के लिए नियम यह है की पहले सिलेंडर की पूरी कीमत पहले चुकानी होगी, जिसके बाद ₹450 की अनुदान राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

14 किलो वाला गैस सिलेंडर की कीमत बिहार

बिहार में मार्च 2025 में 14 किलो का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर ₹892.50 में उपलब्ध था। हालांकि, अलग-अलग शहरों में यह कीमत थोड़ा-थोड़ा बदलती है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हर सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी दी जाती है, जो साल में अधिकतम 12 सिलेंडरों पर उपलब्ध होती है।

उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 14.2 किलो के गैस सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी प्राप्त होती है। इसका मतलब है कि उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए सिलेंडर की कीमत ₹592.50 (औसतन) होगी।

नीचे बिहार के प्रमुख शहरों में 14.2 किलो गैस सिलेंडर की कीमतों की जानकारी दी गई है:

शहरगैस सिलेंडर की कीमत (₹)
दरभंगा900
ईस्ट चंपारण903
गया900.50
गोपालगंज900

राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

राजस्थान में मार्च 2025 में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर ₹806.50 में उपलब्ध था। मार्च 2024 से इसकी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। राज्य के विभिन्न शहरों में गैस सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा अंतर देखा गया।

राजस्थान में NFSA के तहत आने वाले परिवारों के लिए ‘मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना’ चलाई है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 14.2 किलो के गैस सिलेंडर पर ₹450 की रियायती कीमत दी जाती है। हालांकि, सिलेंडर की पूरी कीमत पहले चुकानी होती है, और बाद में सब्सिडी उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

नीचे राजस्थान के प्रमुख शहरों में 14.2 किलो गैस सिलेंडर की कीमतों की जानकारी दी गई है:

शहरगैस सिलेंडर की कीमत (₹)
जयपुर806.50
चूरू833
दौसा808
धौलपुर821.50
डूंगरपुर852.50
नोट –गैस सिलेंडर की कीमतें हर महीने बदल सकती हैं। ताजा जानकारी के लिए अपनी स्थानीय गैस एजेंसी या आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क करें।

महत्वपूर्ण वेबसाइटों के लिए 

उज्जवला योजना ऑफिसियल वेबसाइट लाड़ली बहना योजना ऑफिसियल वेबसाइट 

Leave a Comment